फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riders collided with a hand pump due to the light of a truck, one died

Banda News: ट्रक की रोशनी पड़ने से बाइक सवार हैंडपंप से टकराए, एक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with a hand pump due to the light of a truck, one died
बांदा। निमंत्रण से लाैट रहे बाइक सवार चचेरे भाई सामने से आए ट्रक की रोशनी पड़ने से सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकरा गए। इनमें बाइक चालक की मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी सूरज सिंह (21) गुरुवार को अपने चचेरे भाई अंकुर (18) के साथ रिश्तेदारी में पितर मिलौनी के निमंत्रण में इटरा गांव गया था। वहां से रात साढ़े नौ बजे के करीब वह दोनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के उमरेढ़ा गांव के पास सामने से आए ट्रक की रोशनी पड़ने से दोनों बाइक सवार चौधियां गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकरा गई।
विज्ञापन

जिससे बाइक चालक सूरज गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने दोनों को रास्ते में पड़ा देखा तो दोनों को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में सूरज ने दम तोड़ दिया। पिता संतोष ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। उनके पास तीन बीघा खेती है। वह खेती किसानी में हाथ बटाता था। घर में मां रज्जोदेवी है। बहन नेहा की फरवरी माह में शादी है। इस बीच यह हादसा हो गया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed