{"_id":"589f51784f1c1b8a5f37a3b2","slug":"bike-rider-was-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आभूषण कारीगर की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
शहर के खुटला मोहल्ला निवासी गिरधारी (30) पुत्र लखनलाल सोनी सोने-चांदी के जेवरात बनाकर सर्राफा दुकानदारों को देता था। शुक्रवार की रात वह खुरहंड कस्बे से सामान सप्लाई कर बाइक पर घर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुआ गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीक के ढाबा मालिक ने मृतक का जेवरात से भरा बैग अपने पास रख लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिजनों के मौके पर आते ही ढाबा मालिक ने जेवरात भरा बैग उन्हें सौंप दिया। उधर, पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियां छोड़ गया। एक अन्य घटना में चित्रकूट जिले के परसिदपुर गांव निवासी महेश (18) पुत्र संतराम शनिवार को दोपहर अपनी मां ननकी देवी (40) के साथ बाइक पर बांदा से गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेउना गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने में खंती में गिरकर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं (पल्हरी) निवासी राजगीर कैलाश (50) अपने भाई छुट्टू (30) पुत्र लोंदी के साथ बाइक पर बबेरू से औगासी जाते समय सड़क पटरी पर बोल्डर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में शहर के गूलरनाका निवासी उमेश कुमार (25) पुत्र सोहनलाल शुक्रवार की रात बाइक पर अतर्रा से बांदा आते समय खुरहंड के नजदीक दूसरी बाइक की भिड़ंत से घायल हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी वीरू (7) पुत्र रवि कुमार शनिवार को दोपहर दरवाजे पर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।