{"_id":"585ebee04f1c1b0f15e3a34a","slug":"bike-rider-hit-by-car-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से टकराकर दो बाइक सवार मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से टकराकर दो बाइक सवार मरे
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। देर रात तक पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश में लगी रही। शनिवार को देर शाम दो युवक बाइक से अतर्रा की ओर जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जमुनादास महावीरन के नजदीक सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरोें का कहना था कि टक्कर स्कार्पियो ने मारी है। स्कार्पियो का देर रात तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक का रजिस्ट्रेशन प्रमोद यादव पुत्र संतोष (बंगालीपुरा, बांदा) के नाम बताया गया है।
विज्ञापन
मृतकों के पास मिले एक मोबाइल फोन मेें रामऔतार पुत्र भोला फीड है। बाइक के आगे एडवोकेट लिखा हुआ है। देर रात तक मृतकों की शिनाख्त रामऔतार और प्रमोद यादव के रूप में हुई है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन