फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider farmer dies from road-bus bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 11 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies from road-bus bus collision
अतर्रा में बस हादसे में किसान की मौत के बाद घटनास्थल पर जाम लगाए उत्तेजित लोग। - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस (जनरथ) की टक्कर से बाइक सवार युवा किसान की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। आक्रोशित कस्बावासियों ने शव रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया। विधायक ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। लगभग दो घंटा जाम से वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बंडे का मजरा फदाली पुरवा गांव निवासी किसान रमाकांत उर्फ राजू (45) पुत्र भगवानदीन कुशवाहा गांव के ही उदय नारायण (43) पुत्र तीरथ प्रसाद के साथ बाइक पर बुधवार को खम्हौरा गांव जा रहा था। गांव के निकट बांदा की ओर से आ रही जनरथ रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। रमाकांत बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी उदयनारायण बाइक समेत उछलकर खंती में जा गिरा। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह थाना में जा घुसा। कुछ ही देर में मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बांदा-इलाहाबाद नेशनल हाइवे पर शव रख ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता और एसडीएम प्रह्लाद सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह समेत बदौसा, फतेहगंज, गिरवां, खुरहंड की फोर्स आ गई। लेकिन जाम खत्म नहीं हुआ। बाद में विधायक प्रकाश द्विवेदी आ गए और उन्होंने हर संभव मदद और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत करा कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने 5 लाख रुपये दुर्घटना बीमा व 30 हजार रुपये मृतक की पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत देने का भरोसा दिलाया। मृतक दो बीघे का काश्तकार था। वह अपने पीछे पत्नी कमला देवी व दो जुड़वा बच्चे जय सिंह तथा विजय सिंह को छोड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed