{"_id":"6786a6093bc902c54a026fc4","slug":"bike-rider-entered-from-behind-due-to-sudden-braking-of-truck-two-killed-banda-news-c-212-1-sknp1006-120689-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से घुसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से घुसे, दो की मौत
विज्ञापन
मोनू उर्फ रमेश। फाइल फोटो-
- फोटो : स्रोत- परिजन।
बांदा। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आई बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी मोनू उर्फ रमेश (28), पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करके बाइक से सोमवार गांव आ रहा था। बाइक मोनू चला रहा था। मिरगहनी मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। पीछे से आए बाइक सवार ट्रक में घुस गए। मौके पर ही मोनू की मौत हो गई। शिवकरन और रवि गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से देर रात शिवकरन को डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया, रास्ते में शिवकरन ने भी दम तोड़ दिया।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोहरे की वजह से ट्रक की गति नहीं भांप पाए बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे की वजह से बाइक सवार ट्रक की गति को भांप नहीं पाए और उसके ब्रेक लगाने से यह हादसा हो गया। मोनू के चचेरे भाई रामशंकर ने बताया कि भाई और शिवकरन पड़ोसी थे।
विज्ञापन
मुशर्रफ खां