फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dragged by school bus for 100 meters, dies

Banda News: बाइक सवार को स्कूली बस ने सौ मीटर तक घसीटा, मौत

Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dragged by school bus for 100 meters, dies
खप्टिहा कलां (बांदा)। स्कूली बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर करीब सौ मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक भाग गया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी किसान ओमप्रकाश विश्वकर्मा (53) सोमवार को सुबह सात बजे अपनी बाइक से कृषि कार्य से जा रहा था। कस्बे के अंउरी कुइया के पास बच्चों को खेरई गांव से लेकर तिंदवारी जा रही सुदामा देवी मेमोरियल विद्यालय, तिंदवारी की बस ने बाइक चालक किसान को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से किसान बाइक समेत बस में फंस गया। बस नहीं रुकी और वह बाइक समेत करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को देख ग्रामीणों ने आवाज देकर बस रुकवाई, चालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। बस में फंसकर घिसटने से किसान का शव भी क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू और खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में लिया। उसमें सवार बच्चों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया। किसान के पुत्र पंकज की तहरीर पर आरोपी बस चालक खप्टिहा कलां निवासी राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक किसान हेलमेट नहीं लगाए था।



खप्टिहा कलां। निजी स्कूल की इस बस में हादसे के दौरान बच्चे सहम गए थे। अभिभावकों ने भी इस पर रोष जताया है। कहा कि स्कूल की बसों में सही चालक होने चाहिए और बस की रफ्तार भी नियंत्रित होनी चाहिए। घटना के समय बस में 20 बच्चे सवार थे। वे सभी दहशत में आ गए थे।



-नवंबर में किसान ओम प्रकाश की बेटी की शादी होनी है। बड़े पुत्र पंकज ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन हैं। छोटा भाई गोलू है। बहन खुशबू की शादी नवंबर में जोनिहा के पास एक गांव में होना तय थी। घटना से मृतक की पत्नी छाया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के नाम मात्र दो बीघे जमीन है।




खप्टिहा कलां। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा विश्वकर्मा समाज का होने पर परिजनों को टूल किट भी दिलाई जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed