फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies in road accident, companion critical

Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, companion critical
बांदा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर बदौसा रोड निवासी अनुराग त्रिपाठी (28) अपने मित्र प्रहलाद का पुरवा निवासी योगेश शुक्ला (26) के साथ नरैनी में रहने वाले अपने मित्र के घर गए थे। वहां से रात आठ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक योगेश चला रहा था।
तभी अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव के राइस मिल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीछे बैठा अनुराग बाइक से छिटक कर दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

योगेश को भी चोटें आईं। उन्होंने घायलावस्था में नरैनी में अपने मित्र को फोन किया। उन्होंने आकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां अनुराग ने दम तोड़ दिया जबकि योगेश को भर्ती कराया गया। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पिता आलोक त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा अनंत त्रिपाठी ने बताया कि अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर से स्नातक था। इन दिनों वह नौकरी की तलाश में था। दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। घर में रक्षा बंधन के पर्व को लेकर बहन शिंपी (विवाहित) व रोशनी तैयारी कर रहीं थीं। मौत की खबर से सभी तैयारियां फीकी पड़ गईं। अनुराग की शादी हो चुकी है। घर में पत्नी निशा और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed