फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies after hitting pole, relative critical

Banda News: पोल से टकराई बाइक सवार की मौत, रिश्तेदार गंभीर

Wed, 20 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting pole, relative critical
बांदा। पत्नी को उसके मायके में छोड़कर अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक से जा रहे मजदूर की बाइक अनियंत्रित हो जाने से बिजली पोल से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। रात में उन्हें पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां बाइक चला रहे मजदूर ने दम तोड़ दिया। घायल भाई को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग ओरन गांव निवासी शमशेर (30) मंगलवार की रात अपनी पत्नी को उसके मायके गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव में छोड़ने गया था। वहां से वह अपने फुफेरे भाई दिनेश (28) के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ बल्लान गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। बाइक चालक शमशेर के हेलमेट न पहने की होने से उसे गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन




दिनेश भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलाें को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शमशेर ने रात में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने दिनेश को कानपुर रेफर किया है। बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि शमशेर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता रामप्रसाद का मानसिक संतुलन सही न रहने की वजह से उसे रात में उन्हें लेकर ग्वालियर जाना था। तभी यह हादसा हो गया। शमशेर गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता था। दो बीघा जमीन है। शादी को दो साल हो गए। उसके बच्चे नहीं है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed