फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider couple injured in bike collision, woman dies

Banda News: बाइक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, महिला की मौत

Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider couple injured in bike collision, woman dies
बांदा। बेटी की ससुराल से अपने गांव जा रहे बाइक सवार दंपती को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि पति गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी ललिता (40) अपने पति मुन्ना (45) के साथ अपनी बेटी की ससुराल चित्रकूट जनपद के चकला चकौंध गांव में गुरुवार को गईं थीं। वहां से वह शाम चार बजे अपने गांव के लिए लौट रहीं थीं। बाइक पति मुन्ना चला रहे थे। सीतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मंडी के पास अचानक सामने से आई दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। उन्हें चित्रकूट अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। परिजन उन्हें प्रयागराज न ले जाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उन्हें भर्ती कराया गया। शुक्रवार को सुबह इलाज के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया। देवर देशराज ने बताया कि दो पुत्री दो पुत्र हैं। पति मुन्ना मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed