{"_id":"654154ec366f721677097a24","slug":"bike-rider-collides-with-dcm-standing-on-the-road-teenager-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-4004-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क पर खड़े डीसीएम से भिड़े बाइक सवार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क पर खड़े डीसीएम से भिड़े बाइक सवार, किशोर की मौत
Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। मां को लेने जा रहे बाइक सवार हमउम्र चाचा-भतीजा सड़क किनारे खड़े खराब डीसीएम से अनियंत्रित होकर टकरा गए। हादसे में बाइक चालक भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी अनिल कुमार (17) अपने रिश्ते के चाचा हमउम्र धनजंय (16) के साथ सोमवार की रात आठ बजे करीब बाइक से मुरवल गांव जा रहे थे। मुरवल गांव में अनिल की मां समूह में रहकर दाल प्रोसेसिंग का काम कर रहीं थी। मुरवल गांव और मंडी के बीच सड़क किनारे खड़े डीसीएम से दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा गया।
हादो में बाइक चला रहे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा धनंजय गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजनों ने दोनों को बांदा जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर धनंजय को कानपुर रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में अनिल के पिता गनेश प्रसाद ने बताया कि दो पुत्रों में छोटा था। वह जय भारत इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। घर में भैंस के बच्चा होने के उपलक्ष्य में पेसरी की दावत थी। यह दोनों अपनी मां गिरजा देवी को लेने मुरवल जा रहे थे।
तभी यह हादसा हो गया। पिता खेती किसानी करते हैं। उधर, घायल धनंजय भी 11 वीं का छात्र है। सीओ बबेरू राकेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा जाने से हादसा हुआ है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।