फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rammed into a standing truck, one killed, two others injured

Banda Accident: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत और दो अन्य घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 23 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2023 12:12 AM IST
सार

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Bike rammed into a standing truck, one killed, two others injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में चचेरी बहन को गांव से लेकर कमासिन जाते समय टोलाकला गांव के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर घुस गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो को जिला अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम (24) अपनी चचेरी बहन सुनैना (22) व रतिभान (52) के साथ सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बेंदा गांव से बाइक से कमासिन जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। इससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। शिवम की शादी आठ मई को सतंयाव गांव में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed