{"_id":"686c0e53f6e41f377b0a6fa4","slug":"bike-got-stuck-and-dragged-50-meters-after-being-hit-by-a-tractor-driver-died-wife-and-son-seriously-injured-banda-news-c-212-1-bnd1004-129508-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक फंसकर 50 मीटर घिसटी, चालक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक फंसकर 50 मीटर घिसटी, चालक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दंपती व पुत्र को टक्कर मार दी। बाइक ट्रैक्टर में फंसकर घिसटती हुई करीब 50 मीटर तक चली गई। हादसे में बाइक चालक की माैत हो गई। पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं।
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के धुमाई गांव के शिवकुमार (50), पत्नी गुड़िया (45) व पुत्र शिव (12) के साथ बाइक से कमासिन गांव से होते हुए गांव जा रहे थे।
कमासिन-राजापुर मार्ग पर सत्यम ढाबा के पास जमरेही मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुड़िया उछलकर दूर जा गिरीं। बाइक ट्रैक्टर में फंसकर 50 मीटर तक घिसट गई, जिससे शिवकुमार व पुत्र शिव बाइक के साथ घिसट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के चिल्लाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गुड़िया देवी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। ट्रैक्टर बछौंधा गांव का बताया गया है। चालक फरार हो गया है। कमासिन थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल में शिवकुमार ने दम तोड़ दिया है। उसकी पत्नी व पुत्र का इलाज किया जा रहा है।