फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike goes out of control and falls into breaker, youth dies

Banda News: ब्रेकर में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत

Wed, 10 Jul 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control and falls into breaker, youth dies
बांदा। बहन-बहनोई और भांजी को छोड़ने जा रहे युवक की बाइक ब्रेकर में अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे चारों लोग करीब 15 मीटर घिसटने के बाद एक पेड़ से टकराकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया वहां बाइक चालक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के चुहका पुरवा ओरन ग्रामीण निवासी रामविलास (20) सोमवार को दोपहर अपनी बहन ऊषा, बहनोई रामप्रसाद व दो वर्षीय भांजी रोहणी को छोड़ने उनके गांव रमईपुर चित्रकूट जा रहा था। एक ही बाइक पर यह चारों सवार थे। उतरवां व साहपुर गांव के बीच रोड में बने ब्रेकर से स्पीड तेज होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार चारों करीब 15 मीटर तक घिसटते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराए। हादसे में बहन व बहनोई के हाथ टूट गए। रोहणी भी घायल हो गई। जबकि रामविलास को गंभीर चोट आने पर राहगीरों ने उसे बिसंडा पीएचसी भेजा। यहां रामविलास ने दम तोड़ दिया। चाचा गजराज ने बताया कि पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। 15 दिन पहले हिसार से ईंटा पाथने की मजदूरी करके लौटे थे। मृतक अविवाहित था। घर में मां तेजकली है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed