फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver dies in car collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in car collision
अतर्रा। ब्लैक स्पॉट में शुमार गड़रा नाला के पास कार की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बंदा पुरवा निवासी अंगद यादव (22) अपने साथी धर्मेंद्र यादव (23) के साथ रविवार की देर रात अतर्रा आ रहे थे। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड़रा नाला के पास कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. अरविंद ने अंगद यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली पुलिस ने अंगद के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने बताया कि अंगद पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो भाइयों में बड़ा था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed