फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver dies due to tractor collision, another injured

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to tractor collision, another injured
Bike driver dies due to tractor collision, another injured - फोटो : BANDA
अतर्रा। कालिंजर के नीलकंठ के दर्शन करने जा रहे बाइक सवारों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जनपद चित्रकूट के सेमरिया जगन्नाथ गांव निवासी धीरेंद्र साहू (22) पुत्र भगवानदीन साहू रविवार की दोपहर अपने मौसी के लड़के धर्मेद्र साहू (24) के साथ कालिंजर के नीलकंठेश्वर के दर्शन के लिए जा रहे थे। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बाइक धीरेंद्र चला रहा था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पीछे बैठे मौसेरा भाई धर्मेद्र बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक धीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पांच माह पहले छोटे भाई गोलू (14) की खोही चित्रकूट के नजदीक ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। एक साल में दो बेटे की मौत से पूरा परिवार बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed