फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver dies due to collision with marshal

Banda News: मार्शल की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with marshal
बांदा। ससुराल से घर जा रहे बाइक चालक को सामने से आई मार्शल जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अतर्रा सीएचसी भेजा। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चित्रकूट के सीतापुर कुशवाहा नगर निवासी रज्जू कुशवाहा (30) बुधवार को अपनी ससुराल कालिंजर आया था। वहां से वह देर शाम अपने गांव के लिए बाइक से निकला था। बदौसा के नेशनल हाईवे-35 निजामी नगर के पास सामने से आई मार्शल गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर, हाथ, पैर में चोटें आ गईं।
विज्ञापन

एसआई संजय मिश्रा ने घायल को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि घर में दो पुत्र व पत्नी राजाबाई है। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में रहकर ई रिक्शा चलाता था। बदौसा एसआई संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed