{"_id":"6502061c59da93308b0ae504","slug":"bike-collides-with-overbridge-railing-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-2462-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा हादसा: ओवरब्रिज की रेलिंग में टकराई बाइक, मेडिकल टोर संचालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा हादसा: ओवरब्रिज की रेलिंग में टकराई बाइक, मेडिकल टोर संचालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
सार
परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी बुधवार को दोपहर मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में ओवरब्रिज पर अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी सुरेंद्र सिंह (48) अपने निजी कार्य से मंगलवार को दोपहर तीन बजे करीब बाइक से बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी ओवर ब्रिज में लगी रेलिंग से अचानक बाइक के असंतुलित हो जाने से वह रेलिंग से टकराकर गंभीर घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी बुधवार को दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेंद्र सिंह के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी उमा सिंह हैं। पुत्र देवेंद्र ने बताया कि पिता पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। सिविल लाइन जिला अस्पताल में बाहर उनका मेडिकल स्टोर है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन