{"_id":"686d643432540edaf900a017","slug":"bike-collided-with-an-auto-filled-with-passengers-one-dead-seven-injured-banda-news-c-212-1-bnd1004-129574-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ी बाइक, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ी बाइक, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
बांदा। नरैनी से सवारियां लेकर बांदा जा रहा ऑटो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आटो सवार सात लोगों को नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी मनीष यादव (32) मंगलवार की शाम चार बजे करीब बांदा से गिरवां की ओर जा रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के मोरवा गांव के पास नरैनी की ओर से आए सवारियों से भरे आटो से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। हादसे में बाइक सवार समेत ऑटो में सवार सवारियां गंभीर घायल हो गईं। इस बीच वहां से गुजरे नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने हादसे को देख दो घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी में लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाए। शेष घायल सवारियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों में मनीष यादव को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
जबकि बदौसा गांव निवासी रविकरन (24), मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी करीमुद्दीन, सढ़ा गांव निवासी काजल (18), सुमन तिवारी (31), पैगंबरपुर निवासी देशराज (65), शेखनपुर निवासी जहुरन (62), आटो चालक नसेनी गांव निवासी शिव प्रसाद वर्मा (47) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक मनीष यादव के घर में उसके पिता श्यामलाल को हादसे की सूचना दी गई है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है, शेष सभी घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।