{"_id":"57263f904f1c1bbe7b5ccebc","slug":"bicycles-gave-220-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 मजदूरों को दीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 मजदूरों को दीं साइकिलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों को चेक बांटते सांसद विशंभर निषाद और विधायक विशंभर सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रम विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों को साइकिलें और विभिन्न योजनाओं के चेक बांटे। श्रम विभाग के सरकारी आयोजन में सपा नेताओं का जमघट रहा। रामलीला मैदान में रविवार को सुबह राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने मजदूरों को मुफ्त साइकिलें बांटीं। अधिकारियों और अन्य लोगों ने भी 220 श्रमिकों को साइकिलें बटवाईं। शिशु हित लाभ व मातृत्व हित लाभ योजना के 12-12 लाभार्थियों और मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के दो, बालिका आशीर्वाद मदद योजना के 11 लाभार्थियों को चेक सौंपे। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि श्रमिक सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उप श्रमायुक्त आरबी लाल ने श्रम विभाग की योजनाएं बताईं। सपा नेता मदन कश्यप, देवराज गुप्ता, दीपा सिंह गौर ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मद जलील खां ने किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके शुक्ला, शिवकुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद कुमार व सिद्धनाथ शर्मा (हमीरपुर), अतुल कुमार श्रीवास्तव (महोबा) मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चल भाषण में दूर-दराज से आए तपती दोपहर और गर्मी में मजदूर बिलबिला उठे। साइकिल और चेक के लिए उन्हें घंटों का इतंजार करना पड़ा। मंच और आसपास सपाइयों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन