{"_id":"fb5125fe3dcc38e11eaf2d11ed2e167b","slug":"bhita-interesting-places-here-demolished-illegal-sand-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीटा ध्वस्त कर बालू का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीटा ध्वस्त कर बालू का अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बालू का अवैध कारोबार करने वाले दबंगों से
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य भी आजिज हैं। बालू चोरों ने उनकी भूमि के भीटा को जबरन
काट दिया और बागै नदी से चोरी की बालू के वाहन निकाल रहे हैं। मंडलायुक्त
ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। डीएम और एसपी ने भी कार्रवाई का
भरोसा दिलाया है।
सोमवार को मंडलायुक्त से मिलकर जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बागै नदी से बालू का अवैध खनन करके रात में ट्रैक्टरों से ढुलान की जा रही है।
बालू चोर उसकी जमीन से ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। भीटा जबरन तोड़ दिया है। राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है। उधर, इसी गांव की प्रधान आरती सिंह, ने भी डीआईजी और एसपी आदि को पत्र भेजकर बालू के अवैध खनन की शिकायत की है।
इसी तरह लोहरा गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अवैध खनन के विरुद्ध शिकायती पत्र दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य अरुण ने बताया कि मंडलायुक्त ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। डीएम और एसपी ने भी अवैध खनन पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।