{"_id":"6ad120aa3400ba2ad80f68f4","slug":"bhaiyaram-ended-his-hunger-strike-following-assurances-from-the-police-banda-news-c-212-1-bnd1007-153463-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस के आश्वासन पर भइयाराम ने खत्म किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस के आश्वासन पर भइयाराम ने खत्म किया आमरण अनशन
विज्ञापन
= दो मासूम भाइयों की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर बैठे थे अनशन पर
= पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित पिता भइयाराम ने बृहस्पतिवार को पुलिस के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। सीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने करीब दो घंटे तक भइयाराम और उनके परिजनों को समझाया। पुलिस ने आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है और नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद भइयाराम ने परिवार के साथ चल रहा आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
गौरतलब है कि दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार महेंद्र वर्मा, शेरा समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। भइयाराम ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था। बुधवार को क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल गया था। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार ने अनशन समाप्त कर दिया। सीओ प्रवीण कुमार ने भी भइयाराम के अनशन समाप्त करने की पुष्टि की।