फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Better development of society will happen only with empowered women: Rakhi Singh

सशक्त महिला से ही होगा समाज का बेहतर विकास: राखी सिंह

Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Better development of society will happen only with empowered women: Rakhi Singh
अतर्रा / बदौसा। समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को दूर करने के प्रयासों को बल मिलना चाहिए, जिससे महिलाओं को सशक्त किया जा सके। इसके लिए सबसे जरूरी कार्य है, उनमें शिक्षा के प्रति अलख जगाना। यह बात महिला दिवस पर हुई संगोष्ठी में सिविल जज राखी सिंह ने कही। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं, जहां महिलाओं को भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कहा कि जब महिला सशक्त होगी, तभी समाज का विकास तीव्र हो सकेगा। कार्यक्रम में ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट की डॉ. नीलम ने सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। काॅलेज प्रबंधक डॉ. योगेंद्र सिंह ने समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को दूर करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसी मिश्रा ने सशक्तीकरण में संतुलन की महत्ता पर जोर दिया। संगोष्ठी को डॉ. मैत्रेयी सिंह, डॉ आरआर द्विवेदी, डॉ आरबी कुशवाहा, डॉ डिंपल कुमार, डॉ पंकजा शर्मा सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं बदौसा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका पूजा त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे देश, समाज और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में किशोरी मालती खटेहटा, आयशा बानो, अनन्या, काजल दुबरिया, आराध्या पटेल, राधा, शिक्षक शिवगोपाल निराला, काजल त्रिवेदी, रोशनी, पूजा रैकवार, रोशनी वर्मा, सियारानी पांडेय, अजय गुप्ता, शोभित गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed