{"_id":"670172fce76a964caa0cf445","slug":"best-tlm-of-mahoba-in-hindi-and-banda-in-english-banda-news-c-212-1-bnd1004-116495-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हिंदी में महोबा और अंग्रेजी में बांदा का टीएलएम सबसे अच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हिंदी में महोबा और अंग्रेजी में बांदा का टीएलएम सबसे अच्छा
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से तैयार की गई शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की मंडलस्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। हिंदी में महोबा तो अंग्रेजी और गणित में बांदा का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।
कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के टीएलएम की प्रदर्शनी लगी। हिंदी विषय में महोबा की शिक्षिका संतोष सिंह,अंग्रेजी में बांदा की आकांक्षा त्रिपाठी, गणित में बांदा की प्रिया पटेल का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ रहा।
भौतिक विज्ञान में हमीरपुर के विपुल कुमार सिंह, रसायन विज्ञान में चित्रकूट के डाॅ.राजीव लोहिया, जीव विज्ञान में चित्रकूट के कृष्ण कुमार सिंह का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ चयनित किया गया। इतिहास में हमीरपुर के प्रकाश गौरव गौतम, भूगोल में बांदा की विनीता धुरिया, अर्थशास्त्र में हमीरपुर के कमलेश कुमार व नागरिक शास्त्र में बांदा की रेखा जायसवाल का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन
मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चयनित टीएलएम अब राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी डीआईओएस धर्मराज ने प्रमाणपत्र वितरित किया। निर्णायक डाॅ.जितेंद्र वाजपेयी, डाॅ.सुनील यादव, डाॅ.अतुल कुमार, डाॅ.एसएन त्रिपाठी डाॅ.सलमान करीम व अखिलेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता रवि कुमार चौरसिया, अनुज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय व विमल कुमार त्रिपाठी ने संचालन किया।