{"_id":"617aea1b12a902121f525715","slug":"beneficiaries-of-the-mandal-will-gather-tomorrow-in-the-dialogue-banda-news-knp6609861131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद में कल जुटेंगे मंडल के लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद में कल जुटेंगे मंडल के लाभार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश सरकार के बीते साढ़े चार साल कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार (30 अक्तूबर) को मंडल मुख्यालय बांदा में चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम होगा।
आदर्श बजरंग इंटर कालेज के सभागार में प्रात: 11 बजे से आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम और विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी/स्टॉल को लेकर मंडल के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विभागों ने तैयारियां की हैं। मंडल के दोनों सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा-चित्रकूट) और कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी), जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) और राजकरन कबीर (नरैनी) सहित मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा, डीएम अनुराग पटेल, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय इत्यादि विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
मंडलायुक्त के निर्देश पर चारों जनपदों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें प्रमाणपत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। बांदा के सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने 16 विभागों को पत्र जारी कर लाभार्थियों को लाने-पहुंचाने और अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संवाद कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विभिन्न स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी नेता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि इत्यादि आमंत्रित किए गए हैं।