{"_id":"8de414d36c7ad13d5215decbb6723af5","slug":"bed-students-given-first-aid-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्र-छात्राओं को दिए प्राथमिक चिकित्सा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्र-छात्राओं को दिए प्राथमिक चिकित्सा के टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 09 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा देवी डिग्री कालेज में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के तहत प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.प्रज्ञा प्रकाश और मंडल रेल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा.राहुल उपाध्याय ने बीएड छात्र-छात्राओं को चिकित्सा से संबंधित जानकारियां दीं। उनके सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाएं शांत कीं। भ्रांतियां भी दूर कीं।
विज्ञापन
छात्र जयकरन ने पूछा कि बच्चों के जहर खा लेने पर क्या करें ? दोनों डाक्टरों ने बताया कि पहले उल्टी कराने का प्रयास करें और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। गीतांजलि, अजय गुप्ता, सुप्रिया, सुधीशरण, दिलशाद खां, तखसील, डा.प्रशांत त्रिवेदी, वंदना शुक्ला आदि ने भी सवाल पूछे। डा.राहुल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार हर संभव सुविधा दे रही है, लेकिन भ्रष्टाचार इसमें रोड़ा बना है। महाविद्यालय के वरिष्ठ बीएड प्रवक्ता सत्यम मिश्र ने डा.प्रज्ञा और डा.राहुल को स्मृतिचिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
छात्रा वंदना शुक्ला ने सरस्वती वंदना और रामा अवस्थी व प्रीति मिश्रा ने स्वागत गीत गाया। मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर व माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा.मेजर शैलेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। बीएड प्रवक्ता सतीश सिंह, गृह विज्ञान प्रवक्ता कुमारी जया मिश्रा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन