{"_id":"618eaddf2b57ea21421bd88d","slug":"beautification-of-rana-pratap-chowk-in-cold-storage-banda-news-knp663599197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
Beautification of Rana Pratap Chowk in cold storage
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण न कराए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा यूनिट ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम/विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर सुंदरीकरण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। उधर, महासभा ने 21 नवंबर को होने वाले क्षत्रिय सम्मेलन को लेकर बैठक की।
ज्ञापन में कहा गया कि महाराणा प्रताप चौक को मॉडल चौराहा बनाने के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विकास प्राधिकरण को काम सौंपा गया है। कई माह पहले सांसद, विधायक आदि भूमि पूजन कर चुके हैं। लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह परिहार सहित पूर्व सांसद प्रतिनिधि बीके सिंह बड़े भइया इत्यादि शामिल रहे। उधर, महासभा की बैठक में तय हुआ कि गांवों में श्रेष्ठ चिंतक खोजे जाएंगे।
युवा प्रकोष्ठ प्रताप वाहिनी का गठन होगा। इसी माह तिंदवारी में होने वाले सम्मेलन की समीक्षा भी हुई। महामंत्री सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि महासभा दलगत राजनीति से ऊपर है। उपाध्यक्ष श्याम सिंह ने सभी जाति वर्गों के साथ सौहार्द भाव का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि जिला टीम का विस्तार होगा। प्रभारी भी तय किए गए।