{"_id":"5e988dd88ebc3e77515fc879","slug":"beaten-by-ward-boy-banda-news-knp5555546179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का अस्पताल में हंगामा, वार्ड ब्वाय को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का अस्पताल में हंगामा, वार्ड ब्वाय को पीटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में टूटा ओटी गेट व शीशा।
- फोटो : BANDA
बांदा। इलाज कराने आए दरोगा ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वार्ड ब्वाय को पीटकर ट्रामा सेंटर की ओटी का शीशा तोड़ दिया। इससे आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। बाद में पुलिस ने दरोगा को अपने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को समझाकर शांत किया। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि दरोगा को रेस्ट पर भेज दिया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गुरुवार को दोपहर अपने हाथ में जख्म का इलाज कराने अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। वह किसी बात पर वार्ड ब्वाय राजकिशोर से भिड़ गया और उसे पीट दिया। शीशे भी तोड़ दिए। दरोगा की इस हरकत पर अस्पताल कर्मियों ने कामकाज ठप कर विरोध में उतर आए।
चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने नगर क्षेत्राधिकारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर नाराज स्वास्थ्य कर्मियों को समझाकर शांत किया और दरोगा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में हैं। डाक्टर की सलाह पर उन्हें 14 दिन के लिए रेस्ट में भेज दिया गया है। फिलहाल अस्पताल कर्मियों ने कोई तहरीर नहीं दी है।