फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BDA will develop a model city along the Bundelkhand Expressway

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे बीडीए विकसित करेगा मॉडल सिटी

Thu, 01 Aug 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
BDA will develop a model city along the Bundelkhand Expressway
बांदा। महानगरों की तर्ज पर बांदा शहर को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण ने शहर विस्तारीकरण योजना के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे मॉडल सिटी बनाने का खाका तैयार किया है। इसके लिए चिल्ला रोड से तिंदवारी रोड तक करीब 35 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जा रही है। एक्सप्रेसवे के एप्रोच रोड के किनारे स्कूल, अस्पताल, पार्क, ग्रीन बेल्ट, छोटे उद्यम, आवासीय काॅलोनियां विकसित की जाएगी। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा रहा है। यह प्रोजेक्ट करीब एक वर्ष में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली का रास्ता महज सात घंटे हो गया है, जिससे यहां अब उद्योग उड़ान भरने की तैयारी में हैं। यूपीडा की ओर से जहां एक्सप्रेसवे के उस पार औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, वहीं बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने भी शहर विस्तारीकरण की योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

22 जुलाई को विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त व अध्यक्ष बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में शहर विस्तारीकरण की योजना को हरी झंडी दी गई। बीडीए की टीम ने सर्वे कर मवई बुजुर्ग व बड़ोखरखुर्द में 35 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की। यह भूमि एक्सप्रेस के एप्रोच रोड किनारे बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे से रायबरेली-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच है। विकास प्राधिकरण जल्द ही यहां माॅडल सिटी विकसित करेगा। यहां आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटित होंगे। साथ ही छोटे-बड़े उद्यम भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर छोटे-बड़े विद्यालय, शापिंग माल आदि के लिए भूखंड तैयार किए जाएंगे। बीडीए इस भूमि में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाएगा, जो एक्सप्रेस को जोड़ती होंगी। साथ ही पार्क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, खेलकूद के मैदान व ग्रीन बेल्ट भी बनेंगे। जमीन खरीदने के लिए संबंधित किसानों के साथ एग्रीमेंट किया जा रहा है। इसमें करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जमीन अधिग्रहण के बाद डीपीआर तैयार होगा, जो शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों की मानें तो करीब एक वर्ष में यह डीम प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके लिए डिमांड सर्वे भी शुरू हो गया है।

वर्जन-
मुख्यमंत्री शहर विस्तारीकरण योजना के तहत एक्सप्रेसवे किनारे की 35 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। अब इसके खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माॅडल सिटी बनने से बांदा का विकास महानगर की तर्ज पर होगा। -आरपी यादव, प्रभारी अधिशासी अभियंता, बांदा विकास प्राधिकरण।


एक्सप्रेसवे के किनारे टाउनशिप के लिए फर्म डिमांड आवेदन पत्र विकास प्राधिकरण से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना की विस्तार से जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट से मदद ले सकते हैं। ई-मेल पर भी सीधे आवेदक भूखंड के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। -संदीप केला, सचिव, विकास प्राधिकरण, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed