फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barrier entry of vehicles

बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोका

Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Barrier entry of vehicles
बांदा-महोबा रोड पर मटौंध सीमा पर लगाए गए बैरियर का निरीक्षण करते एएसपी एलबीके पाल। - फोटो : BANDA
बांदा। औरैया में प्रवासी मजदूरों के जानलेवा हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रांत और जनपदीय सीमाओं पर कसे गए शिकंजे का यहां भी असर रहा। शासन के निर्देश पर रविवार को सुबह से ही सीमाओं में सख्ती और चौकसी बढ़ा दी गई। विशेषकर मजदूरों वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी गई। किसी भी वाहन को जनपद या सूबे की सरहद में नहीं दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के नरैनी क्षेत्र में सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश की सीमा है। यहां करतल के पास बैरियर लगाकर पुलिस ने नाकाबंदी की। हरेक वाहन की बारीकी से चेकिंग की। जिस वाहन में मजदूर यात्री नजर आए उन्हें नहीं दाखिल होने दिया। इसी तरह जनपदीय सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर बैरियर लगाकर सीमा से जुड़े मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। उधर, जनपद के बेंदा घाट (तिंदवारी) में यमुना नदी पुल के इस छोर पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। हर वाहन की छानबीन की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने भी इन सीमाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed