फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barrage work will start soon in Palani

Banda News: पैलानी में जल्द शुरू होगा बैराज का काम

Thu, 06 Feb 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Barrage work will start soon in Palani
भूरागढ़ से होकर गुजरी केन नदी, जहां बैराज बनाने की तैयारी है। - फोटो : स्रोत विभाग
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना से अब यूपी वाले हिस्से में कार्यों ने तेजी पकड़ी है। जनपद में केन नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से 800 करोड़ रुपये मिले हैं। बांदा व पैलानी में केन नदी में प्रस्तावित बैराजों के निर्माण का भी काम आगे बढ़ा है। पैलानी बैराज की डिजाइन को केंद्रीय जल आयोग ने पास कर दिया है। अब केन बेतवा लिंक परियोजना कार्यालय से डीपीआर बनाकर भेजा जा रहा है। मार्च तक बजट आने के बाद इस पर तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में केन-बेतवा लिंक परियोजना से जिले में दो बैराज के निर्माण को हरी झंडी मिल गई थी। दोनों ही केन नदी पर बनाए जाने हैं। पहला बांदा शहर के निकट भूरागढ़ और दूसरा पैलानी क्षेत्र में केन व चंद्रावल नदी के मिलान के करीब बनना है। करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन बैराज से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की 1,92,479 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी और जिले के करीब 20 लाख लोगों को पीने का साफ पानी मिलेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पैलानी में बनने वाले बैराज का डिजाइन तैयार हो गई है। केंद्रीय जल आयोग ने इसे फाइनल (पास) कर दिया है।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले अधिकारियों ने डिजाइन तैयार कर आयोग को भेजा था। अब यहां से बैराज के लिए डीपीआर बनाकर जल्द भेजा जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद बजट आवंटित हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो मार्च तक बजट आने की संभावना है। इसके बाद पैलानी में बैराज बनाने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं जिले की केन नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से आठ सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें 12 फरवरी को कार्यदायी संस्थाओं के साथ अनुबंध होगा और फिर नहरों के कायाकल्प का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इर्रीगेशन के जरिए होगी फसलों की सिंचाई
पैलानी तहसील क्षेत्र में अभी फसलों की सिंचाई राजकीय व निजी नलकूपों के भरोसे है। यहां पंप कैनाल तो है, पर उससे किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक पैलानी में बैराज 130 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी इकट्ठा होगा। यहां से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। करीब 44 हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई आसानी से होगी। इसी तरह बांदा के बैराज से करीब सवा लाख हेक्टेयर फसलों की सिंचाई करने का लक्ष्य है। वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 20 लाख लोगों को पीने का शुद्ध पानी भी मुहैया होगा।


वर्जन-
-केन-बेतवा लिंक परियोजना से बांदा व पैलानी में बैराज प्रस्तावित हैं। पैलानी बैराज की डिजायन पास हो गई है। सीडब्ल्यूसी को अब डीपीआर बनाकर भेजी जा रही है। इसके बाद बजट आएगा और पैलानी में बैराज बनाने का काम शुरू हो जाएगा। -जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, केन-बेतवा लिंक परियोजना, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed