फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barrage work will start soon in Bhuragarh and Pailani: Minister

भूरागढ़ और पैलानी में बैराज का काम जल्द होगा शुरू : मंत्री

Mon, 18 Dec 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Barrage work will start soon in Bhuragarh and Pailani: Minister
खप्टिहा कलां/नरैनी। पैलानी के साड़ी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों के नलकूपों को मुफ्त में बिजली देने के साथ यहां बुंदेलखंड कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। भूरागढ़ व पैलानी में बैराज प्रस्तावित हैं जल्द ही काम शुरू होगा। जिससे कई गांव लाभान्वित होंगे। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, प्रधान पतिराखन निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित निगम ने भी संबोधित किया। मंत्री रामकेश निषाद ने शपथ दिलवाई व प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र सौंपे। कई विभागों के स्टॉल लगाए गये।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ अंबुजा त्रिवेदी, सचिव अंकित अवस्थी, खरेई प्रधान गोरेलाल आदि रहे। उधर नरैनी के पंचमपुर व पोंगरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां विधायक ओममणि वर्मा ने भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों व महिलाओं की सरकार बताते हुए कल्याणकारी योजनाओं को बताया। बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह ने योजनाओं का जानकारी दी। तकनीकि सहायक अमित कुमार, संदीप दुबे ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय, वीरेंद्र द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed