फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bank holidays, the locks on the ATM booth

बैंकों में अवकाश, एटीएम बूथ पर ताले

Sun, 11 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bank holidays, the locks on the ATM booth
एटीएम में रविवार को लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। छुट्टी के दूसरे दिन रविवार को भी एटीएम में कैश नदारद रहा। मुख्यालय बांदा शहर में सिर्फ दो-एक एटीएम को छोड़कर सभी में ताले पड़े रहे। पर्वों के मौके पर एटीएम में लंबी लाइनें लगी रहीं। तकनीकी गड़बड़ियों से भी खाताधारकों को जूझना पड़ा। रविवार को ज्यादातर एटीएम बंद रहे। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगी दो एटीएम में मात्र एक एटीएम ही चलाई गई। सुबह से ही यहां लंबी लाइन रही। लाइन में लगे मुकेश राजपूत (बिजलीखेड़ा) और महेंद्र सिंह (डीएम कालोनी) ने बताया कि सर्वर डाउन होने से एटीएम की रफ्तार बेहद सुस्त रही। इससे निकासी कछुवा चाल से होती रही। एसबीआई ने अपनी दूसरी एटीएम में कैश नहीं डाला। कुछ खाताधारकों ने बताया कि दूसरी एटीएम में भी कैश डालने और चल रही एटीएम का सर्वर डाउन होने की शिकायत उन्होंने फोन के जरिए मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव से की तो उन्होंने यह कहकर फोन काट दिया कि मंगलवार को लिखकर देना।

विज्ञापन

उधर, अमर टाकीज स्थित एसबीआई की सिटी ब्रांच मेें भी लंबी लाइन और अफरा-तफरी रही। यहां दो खाताधारक आपस में भिड़ गए। अन्य लोगों ने उन्हें शांत किया। यह भी बताया गया कि यहां एटीएम में सिर्फ एक दिन के लिए कैश डाला गया है। सोमवार को छुट्टी के दिन यह एटीएम नहीं चलेगी। उधर, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक समेत शहर की लगभग एक दर्जन एटीएम बूथों पर ताले पड़े रहे।
विज्ञापन



छुट्टी के दिन भी खोलें बैंक
बांदा। कांग्रेस नेता शब्बीर सौदागर ने कहा है कि नोटबंदी से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर बैंक छुट्टी के दिन भी खोले जाने चाहिए ताकि त्योहार आदि पर खाताधारकों को पैसे की किल्लत न उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed