{"_id":"67cc8d7bee118f599a040125","slug":"bank-employees-protested-and-warned-of-strike-banda-news-c-212-1-bnd1007-123239-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन दी हड़ताल की चेतावनी
Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने शनिवार को यहां उग्र प्रदर्शन किया। कहा कि मांगे न माने जाने तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
मुख्यालय के केनरा बैंक के बाहर बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बैंक कर्मियों ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज, वित्त मंत्रालय और भारत सरकार पर उदासीन और ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया। कहा कि समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मांगे पूरी न हुई तो आगामी 24 व 25 मार्च को बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कामरेड रावेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, सभी संवर्गाें में पर्याप्त भर्तियों, आउटसोर्सिंग से बचाने सहित अन्य मांगों को पूरा कराए जाने के लिए विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र कश्यप, शशिकांत गुप्ता, कुलदीप यादव, आसिफ नजमी, अरुण अम्बेडकर, नीरज तिवारी, आशुतोष तिवारी, नवल, दीपक गुप्ता, जितेन्द्र सागर, पराग वर्मा, शिवानी गुप्ता, नैना पवार, मनीशा, संतोष मौजूद रहेे। (संवाद)