फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's Shajar will make a mark in foreign countries as well

Banda News: विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर

Wed, 28 Jun 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Banda's Shajar will make a mark in foreign countries as well
बांदा। एक जिला एक उत्पाद योजन के तहत यहां के शजर पत्थर को जीआई टैग मिल गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जीआई टैग का प्रमाण पत्र लोक भवन लखनऊ में केन हस्त शिल्प उत्पाद समिति के अध्यक्ष द्वारिका सोनी व महामंत्री संकल्प शुक्ला (गौरव) की टीम को सौंपा।
विज्ञापन

जीआई टैग मिलने के बाद शजर पत्थर को अब देश में ही नहीं विदेशों में भी नई पहचान मिलेगी। शजर पत्थर से आभूषण व कलाकृतियां बनाने वाले कारीगरों के हुनर को नई दिशा मिलेगी। साथ ही कारीगरों की बनाई गई कलाकृतियों को उचित कीमत भी मिलेगी। कारोबार करने के लिए बिना किसी रुकावट के सस्ते दर पर सरकार ऋण भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रदेश के 11 उत्पादों में शजर पत्थर जीआई टैग के लिए शामिल किया गया था। बुंदेलखंड के शजर पत्थर को इस मुकाम तक पहुंचाने में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त द्वारिका सोनी का अहम योगदान रहा है। शजर पत्थर का जीआई टैग मिलने पर जन प्रतिनिधियों सहित व्यापारियों व समाजसेवियों और अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed