फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bandana leads the corona patients' recovery

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने में बांदा सबसे आगे

Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bandana leads the corona patients' recovery
बांदा। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में बांदा की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत देश, प्रदेश और मंडल के औसत से अधिक है। चित्रकूटधाम मंडल में जहां 64.58 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं, वहीं बांदा में 91.66 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों का देशस्तरीय आंकड़ा 48 प्रतिशत और प्रदेश स्तर पर 58 फीसदी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में पॉजिटिव (संक्रमित) पहला मरीज बांदा जिले में मार्च के अंत में मिला था। उसके बाद संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती रही। मौजूदा समय में यह 25 हो गई है। इनमें 23 स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में मात्र दो सक्रिय संक्रमित हैं। संक्रमण की सबसे तेज रफ्तार चित्रकूट में है। यहां लगातार पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक इनकी संख्या 59 पहुंच गई है। यहां 26 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को सर्वाधिक 17 पॉजिटिव केस यहां पाए गए। हमीरपुर और महोबा में संक्रमण काफी काबू में है। हमीरपुर में अब तक 10 संक्रमित हुए हैं। इनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं। सात सक्रिय मरीज हैं। महोबा में अब तक 11 पॉजिटिव हुए हैं। इनमें आठ ठीक हो चुके हैं। सक्रिय संक्रमितों की संख्या फिलहाल तीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुरुवार को शाम 5 बजे तक मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में चारों जिलों के 34 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। उधर, मेडिकल कालेज की विज्ञप्ति में बताया गया है कि मरीजों की रिकवरी (स्वस्थ) होने के आंकड़े सबसे बेहतर बांदा में है।

यहां का औसत देश, प्रदेश और चित्रकूटधाम मंडल के अन्य जनपदों से कहीं अधिक है। बांदा में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 91.66 है, जबकि मंडल का औसत 64.58 फीसद है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 48 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 58.9 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed