{"_id":"63af35438b821f3f9946c70b","slug":"banda-yellow-house-in-cricket-and-blue-house-winner-in-carrom-banda-news-knp736246070","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : क्रिकेट में यलो हाउस व कैरम में ब्लू हाउस विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : क्रिकेट में यलो हाउस व कैरम में ब्लू हाउस विजेता
विज्ञापन
शतरंज खेलते छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। खेलो इंडिया के तहत सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद शुक्रवार को खत्म हो गए। क्रिकेट समेत इंडोर गेम्स में छाते-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कैरम में ब्लू हाउस के छात्र आदित्य सिंह व निलेश खरे विजेता बने। ग्रीन हाउस टीम के छात्र पीयूष तिवारी व अब्दुल्ला उप विजेता रहे।
शतरंज में अभिषेक कुमार (यलो हाउस) प्रथम, संस्कार सिंह व आदित्य मिश्रा संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। बैडमिंटन में अर्श सिद्दीकी प्रथम व अजफर सिद्दीकी द्वितीय स्थान पर रहे। 9वीं की टीम से अनमेय गुप्ता, शिर्यांश यादव, 10वीं में यशवर्धन सिंह व फैजान अली, 11वीं से कार्तिकेय सिंह व भविष्य दुआ और 12वीं कक्षा से साकेत सिंह व शाकिब क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। छात्राओं में स्नेहा साहू व तनविता (कक्षा-8), श्रेया गुप्ता व अनन्या सिंह (कक्षा 11), सौम्या गुप्ता व अनुषा सिंह (कक्षा 12) क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।
क्रिकेट में यलो हाउस ने रेड हाउस को हराया। मैन ऑफ दि मैच शिवांश (26 रन) व मैन ऑफ दि सीरीज सिनान घोषित हुए। बेस्ट बालर का खिताब युवराज सिंह को दिया गया। अंपायर टीचर विवेक शर्मा व अखिलेश पांडेय, स्कोरर विनोद मिश्रा, ज्वाय आदि रहे। प्रधानाचार्य विंसेंट अल्बर्ट ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं को हार से निराश न होने की नसीहत दी।

कैरम खेलते छात्र-छात्राएं।- फोटो : BANDA
विज्ञापन