फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman dies in in-laws' house under suspicious circumstances

बांदा : संदिग्ध हालात में ससुराल में महिला की मौत

Sun, 14 Aug 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: Woman dies in in-laws' house under suspicious circumstances
भाई की आरती करती रोशनी। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के जवाहर नगर स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। भाई ने ससुराल वालों पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। कहा कि मायके से ससुराल पहुंचते ही हत्या कर दी गई। ससुर आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी रोशनी देवी (25) शनिवार को दोपहर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई अतुल ठाकुर ने बताया कि रोशनी रक्षाबंधन पर मायके अतरहट गांव आई थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह भाई सुगम सिंह उसे ससुराल छोड़ने गया था। आरोप लगाया कि भाई के जाते ही रोशनी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके गले और बाएं शरीर में चोट के निशान हैं। मायके जाने से ससुरालीजन नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर रोशनी को अक्सर प्रताड़ित करते थे। उसकी शादी चार साल पूर्व हुई थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं रिटायर्ड दरोगा ससुर बलवीर सिंह का कहना है कि रोशनी ने फांसी लगाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed