{"_id":"62d059014f5b4f0840554828","slug":"banda-woman-burnt-to-death-husband-accused-of-killing-her-by-sprinkling-diesel-video-goes-viral-brother-in-law-said-after-a-dispute-with-her-husband-set-himself-on-fire-banda-news-knp70756393","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : महिला की जलकर मौत, पति पर डीजल छिड़ककर मारने का आरोप, वीडियो वायरल, जेठ बोले - पति से विवाद के बाद खुद आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : महिला की जलकर मौत, पति पर डीजल छिड़ककर मारने का आरोप, वीडियो वायरल, जेठ बोले - पति से विवाद के बाद खुद आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। डीजल छिड़ककर आग से जलकर महिला की मौत हो गई। वायरल वीडियो में इलाज के दौरान महिला ने पति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। ससुरालीजन खुद आग लगा लेने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव स्थित कचार बस्ती में सरस्वती यादव (26) पत्नी सज्जन उर्फ छोटे बुधवार की रात आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके जेठ राजू यादव ने बताया कि सरस्वती ने खुद आग लगा ली। घटना की वजह पति से विवाद बताया गया। सरस्वती की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र का गरौंती गांव है। उसके एक पुत्र है।
उधर, गरौंती निवासी सरस्वती के चाचा परमात्मादीन ने आरोप लगाया कि पति ने पहले सरस्वती के साथ मारपीट की। फिर डीजल डालकर आग लगा दी। मौके से भाग गया। मौत से पहले सरस्वती ने मोबाइल पर बने वीडियो में पति छोटे पर मारपीट कर आग लगाने की बात कही है। उधर, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि वायरल वीडियो की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।