{"_id":"632ca6759ba9f31bf40f829b","slug":"banda-woman-and-farmer-died-due-to-lightning-banda-news-knp719557665","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बिजली से महिला और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बिजली से महिला और किसान की मौत
विज्ञापन
कमासिन। बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में महिला और किसान की मौत हो गई। मां-बेटी सहित चार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया है। तीन मवेशियों की भी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के अछरील गांव में विजय निषाद (50) पुत्र गनेशवा गुरुवार को दोपहर खेत में था। तभी बारिश के बीच तेज धमाके के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद गांव का ही उरमेंद्र सिंह झुलस गया। उसे पीएचसी पहुंचाया गया।
दूसरी घटना में बेनामऊ गांव की रजवंती (50) पत्नी कल्लू यादव भैंस और बकरी चराने गई थी। बिजली गिरने से रजवंती और बकरी की मौत हो गई।
तीसरी घटना में बंथरी गांव में मवेशी चरा रहे मनोज कुमार यादव (38) बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी दो भैंसें मर गईं। तिलौसा गांव में बिट्टी (60) पत्नी राजाराम और उसकी पुत्री बिंदी (42) बिजली गिरने से झुलस गईं। दोनों खेत पर थीं।