{"_id":"619e83547d6cb40fcd5d6f08","slug":"banda-will-be-clean-like-indore-campaign-will-start-today-banda-news-knp665871668","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर की तरह बांदा होगा साफ, अभियान का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर की तरह बांदा होगा साफ, अभियान का आगाज आज
विज्ञापन
Banda will be clean like Indore, campaign will start today
- फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर को इंदौर जैसा साफ-सुथरा बनाने का अभियान चलेगा। अखंड हिंद फौज के छात्र-छात्राएं इस मिशन में मददगार बनेंगे। मंडलायुक्त ने शहर के बाशिंदों से गंदगी के खिलाफ जंग का आह्वान किया है। शुरुआत गुरुवार (25 नवंबर) को शहर कोतवाली से जागरूकता अभियान के साथ की जाएगी।
बुधवार को मयूर भवन सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त दिनेश कुुमार सिंह ने कहा कि शहर के बाशिंदे सड़कों, नालियों और चौराहे आदि पर कूड़ा न फेंके। नगर पालिका की गाड़ी को ही कूड़ा दें। चेतावनी भी दी कि जो लोग कूड़ा या गंदगी फैलाएंगे 5 दिसंबर के बाद उनका चालान किया जाएगा।
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियोग्राफी कराकर गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने नगर पालिका को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम संचालित करें। पालिका की गाड़ी कूड़ा लेने न आए तो वहां सूचना दी जाए।
विज्ञापन
आयुक्त ने शहर वासियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों को भी अपना ड्राइंगरूम समझें। सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाकर शीघ्र काम शुरू करें। ई-रिक्शा वालों को आगाह कर दिया जाए कि बीच सड़क पर रिक्शा न रोकें। बैठक में मौजूद अखंड हिंद फौज के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।