{"_id":"665217fa3f88b1ae2600711d","slug":"banda-was-the-hottest-in-the-division-mercury-was-465-banda-news-c-212-1-bnd1003-110994-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल में सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा, पारा 46.5 रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल में सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा, पारा 46.5 रहा
विज्ञापन
बांदा। नौतपा के पहले ही दिन तेज धूप में धरती धधक उठी। अधिकतम तापमान 46.5 और न्यूनतम 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। मंडल में बांदा जनपद से ज्यादा गर्म रहा। हमीरपुर 46 डिग्री तापमान के साथ दूसरे नंबर पर रहा। रात में भीषण गर्मी के चलते कूलर और पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों की नींद गायब है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा और बढ़ने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को नौतपा शुरू होते ही धरती तवे की तरह गर्म हो रही है। सुबह सात बजे से ही असहनीय धूप से लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। दिन तो लोग किसी तरह काट ले रहे हैं, पर रात में 33 डिग्री तापमान के बीच लोगों की नींद गायब है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन में सड़कों पर जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को जनपद में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर जनपद में अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। महोबा में भी अधिकतम 46 व न्यूनतम 32 डिग्री रहा। चित्रकूट जनपद में कुछ राहत रही। यहां 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बांदा जनपद में मंडल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
मंडल में तापमान पर एक नजर :
जनपद अधिकतम न्यूनतम
बांदा 46.5 33.5
चित्रकूट 45.6 32.5
हमीरपुर 46.0 33.0
महोबा 46.0 32.0
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग ने गठित की आरआरटी टीम
बांदा। जनपद में लू और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं व ओआरएस आदि का इंतजाम किया है। सीएमओ डाॅ. एके श्रीवास्तव ने कहा है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी भी स्थिति से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों से लू की रिपोर्ट जिला सर्विलांस इकाई के जरिए संकलित की जा रही है। रैपिट रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। जरूरत पड़ने पर यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पेट में मरोड़ व उल्टी आएं तो तुरंत इलाज जरूरी
बांदा। सीएमओ डाॅ. एके श्रीवास्तव ने कहा है कि लू को लेकर लोग सावधानी बरतें। दोपहर 12 से तीन बजे तक जरूरी न हो तो घर या दफ्तर से बाहर न निकलें। नींबू-चीनी का घोल पीते रहें। हलका भोजन लें। पेट में मरोज, उल्टी या चक्कर आने की शिकायत तो लापरवाही न करें। तुरंत अच्छे डाॅक्टर से इलाज कराएं।