फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two lakh cusecs of water released from dams, Ken-Yamuna on the boom, red mark will cross both rivers in next 24 hours

बांदा : बांधों से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, केन-यमुना उफान पर, अगले 24 घंटों में दोनों नदियां पार करेंगी लाल निशान

Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two lakh cusecs of water released from dams, Ken-Yamuna on the boom, red mark will cross both rivers in next 24 hours
बरियारपुर बांध की क्रस्टवाल से केन नदी में गिरता पानी। - फोटो : BANDA
बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में हो रही मानसूनी बारिश से बांदा जनपद की केन और यमुना नदियों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गंगऊ और बरियारपुर बांध से दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छूटने से दोनों नदियां उफान पर हैं। अगले 24 घंटे में ये खतरे का निशान पार कर जाएंगी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक इसके बाद जलस्तर में कमी आने का अनुमान है। नदी किनारे निचले इलाकों के गांवों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगऊ बांध की क्रस्टवाल के ऊपर 2.98 मीटर ऊंची जलधारा से 2 लाख 613 क्यूसेक पानी केन नदी में गिरता रहा। उधर, बरियारपुर बांध में भी लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी क्रस्टवाल से उफनाकर केन नदी में आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को देर शाम केन नदी 102 मीटर का पैमाना पार कर गई। 9 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ना जारी है। अगले 24 घंटों में खतरे का निशान 104 मीटर पार कर जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को शाम इसका जलस्तर 96 मीटर पर था। 11 से 12 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 24 घंटे के अंदर चिल्ला घाट में यमुना नदी खतरे का निशान 100 मीटर को पार कर जाएगी। इसके बाद बांध क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई तो दोनों नदियों के जलस्तर में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने नदी किनारे बसे निचले क्षेत्रों के गांवों में ग्रामीणों को सावधान किया है। साथ ही बाढ़ सुरक्षा चौकियों में तैनात किए गए कर्मियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र ने बताया कि बांध पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
------------
इनसेट
---------
चित्रकूटधाम मंडल में अब तक हुई बारिश का ब्योरा
----------------
बांदा : 457.10 मिलीमीटर (औसत वर्षा 830 मिलीमीटर)
चित्रकूट : 288 मिलीमीटर (औसत वर्षा 830 मिलीमीटर)
महोबा : 361 मिलीमीटर (औसत वर्षा 805 मिलीमीटर)
हमीरपुर : 222.5 मिलीमीटर (औसत वर्षा 805 मिलीमीटर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed