{"_id":"6371326ab15e267b904b8e2a","slug":"banda-two-couple-injured-in-separate-road-accidents-one-woman-referred-to-kanpur-banda-news-knp728118229","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपति घायल, एक महिला कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपति घायल, एक महिला कानपुर रेफर
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
पहली घटना रविवार को सुबह करीब नौ बजे हुई। कर्वी (चित्रकूट) निवासी कमलेश कुमार (42) पत्नी रागिनी देवी (38) के साथ रिश्तेदारी में हमीरपुर गए थे। वहां से बाइक से लौट रहे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास मोड़ पर अचानक साइकिल सवार के सामने आ जाने से वह साइकिल सवार से टकराकर घायल हो गए।
हेलमेट लगाए होने से बाइक चालक कमलेश को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी पत्नी रागिनी सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रागिनी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के पास हुई। शनिवार की देर शाम प्रेमपुर गांव के हरिश्चंद्र (40) पत्नी रामबाई (35) के साथ किसी काम से बहेरी गांव जा रहे थे। रास्ते में मवेशी की पूंछ मुंह में लग जाने से वह पत्नी समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।