{"_id":"63713225249967633d01c9da","slug":"banda-two-contract-line-men-who-were-installing-transformer-in-tubewell-were-injured-due-to-breaking-of-pole-banda-news-knp7281201118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: छात्रा के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: छात्रा के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले के नरैनी में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी रिश्तेदार बताया गया है। किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने रविवार को थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। छात्रा ने बताया कि वह 26 अक्तूबर को परीक्षा देने अतर्रा गई थी। यहां रिश्ते में मामा के घर पर रुक गई। यहां रिश्तेदार युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। कई दिन तक उसने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी।
विज्ञापन
धमकी से परेशान होकर उसने घटना की बात अपने माता-पिता को बताई। पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। अतर्रा थाना पुलिस ने नरैनी सीएचसी में उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना की जांच अतर्रा थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन