फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Tricolor yatra celebrated in rural areas, students also took out tableau

बांदा :ग्रामीण क्षेत्रों में रही तिरंगा यात्रा की धूम, छात्र-छात्राओं ने झांकी भी निकाली

Fri, 12 Aug 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: Tricolor yatra celebrated in rural areas, students also took out tableau
Banda: Tricolor yatra celebrated in rural areas, students also took out tableau - फोटो : BANDA
बबेरू/तिंदवारी/खप्टिहा कलां/गिरवां। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। छात्र-छात्राओं ने झांकी भी निकाली।
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक, नीरज मिश्रा, राजेश तिवारी, हरितांरक, प्रदुम्न कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामऔतार सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन गुजैनी बबेरू ने तिरंगा यात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। यहां प्राचार्य अवनीश गुप्ता, प्रबंधक अनूप सिंह, विनीत कुमार त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी में एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार, उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां डॉ. कुलदीप तिवारी, संदीप गुप्ता, वासुदेव वर्मा, रामकरण वर्मा, मनोज कुमार, आदि शामिल रहे। चित्रकूटधाम मंडल के मंडलीय कमांडेंट दिलीप कुमार यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बीडीओ रामकुमार वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप राना, भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी, सचिव अजीत पाल, वरिष्ठ सहायक रफीक अहमद आदि शामिल रहे।
खप्टिहा कलां में परमहंस श्रीरणछोड़ दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झांकियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, तहसीलदार रामचंद्र, थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति, चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी आदि यात्रा में शामिल रहे। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

गिरवां में पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला ने की। यात्रा में दिनेश आर्य, अजय तिवारी, शिवपूजन त्रिपाठी, क्रीड़ाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, ममता त्रिवेदी, अनामिका द्विवेदी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed