फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda told model in water conservation efforts

जल संरक्षण प्रयासों में बांदा को बताया मॉडल

Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda told model in water conservation efforts
दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के अफसरों को बांदा में चलाए गए कुआं-तालाब जियाओ अभियान का एलबम भेंट ? - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में सचिव यूपी सिंह ने कहा है कि भूगर्भ और बारिश के पानी के संरक्षण प्रयासों का बांदा जनपद मॉडल है। न्यूनतम लागत में यहां जो प्रयास किए गए वह अपने आप में अनोखे और काबिलेतारीफ हैं। केंद्र सरकार के सचिव ने यह बात शुक्रवार को दिल्ली के डा.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित वाटर टॉक (जल वार्ता) में कही।
विज्ञापन

इस आयोजन में देश भर से आए 107 चुनिंदा वैज्ञानिक, जल संरक्षण में काम कर रहे स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और केंद्र व राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल थे। जल संसाधन विभाग के सलाहकार सुनील कुमार अरोड़ा द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र पर बांदा डीएम हीरा लाल भी पहुंचे थे। केंद्रीय सचिव ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं बांदा मॉडल की बात जरूर करते हैं। उन्होंने बांदा में जाकर यह खुद देखा है।
विज्ञापन

कुआं-तालाब जियाओ अभियान अपने आप में अनोखा रहा। सचिव ने जखनी गांव का भी उदाहरण दिया। डीएम हीरालाल ने बांदा में चलाए गए खंती व तालाब खुदाई, कुआं-तालाब जियाओ और वाटर हार्वेस्टिंग अभियानों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने इसका एलबम भी केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों को सौंपा। कहा कि उनकी मंशा है कि धरती से पहले लोगों के दिलोदिमाग में कुआं और तालाब छा जाएं। यह हुआ तो लोग अपने आप इनके प्रति आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed