फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Today the examination for the post of Forest Guard and Wildlife Guard will be held in 22 examination centers

बांदा : आज 22 परीक्षा केंद्रों में होगी वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक पद की परीक्षा

Sun, 21 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banda: Today the examination for the post of Forest Guard and Wildlife Guard will be held in 22 examination centers
बांदा। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पद की परीक्षा होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 10,272 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिले के खानकाह इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स हाईस्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मटौंध, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीआर पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सत्य नारायण इंटर कॉलेज, कालीचरण निगम इंस्ट्टीयूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजा देवी डिग्री कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज गिरवां, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड में भी परीक्षा होगी। एक दिन पूर्व इन केंद्रों पर सीटिंग प्लान कर लिया गया। 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed