फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Today and tomorrow, passengers will face shortage of buses, 70 buses of roadways will go to Jalaun at PM Modi's rally

बांदा : आज और कल बसों की किल्लत से जूझेंगे यात्री

Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Banda: Today and tomorrow, passengers will face shortage of buses, 70 buses of roadways will go to Jalaun at PM Modi's rally
फोटो- 24 रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन

आज और कल बसों की किल्लत से जूझेंगे यात्री
- प्रधानमंत्री मोदी की रैली रोडवेज की 70 बसें जाएंगी जालौन
- कानपुर, प्रयागराज व महोबा जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। यात्रियों को शुक्रवार और शनिवार को बसों की किल्लत से जूझना पड़ेगा। डिपो की 70 सरकारी व 40 प्राइवेट बसें दो दिन तक जनपद से बाहर रहेंगी। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने मार्ग पर शेष 55 बसों के फेरे बढ़ाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के लिए जालौन आ रहे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बुंदेलखंड के सभी जनपदों से कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। बांदा से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए रोडवेज बांदा डिपो की 125 बसों के बेडे़ की 70 व प्राइवेट 40 बसें लगाई गई हैं। ये बसें 15 जुलाई को जालौन के लिए रवाना होंगी और 17 जुलाई को वापस आएंगी। पीएम के कार्यक्रम में बसों को भेजने के लिए परिवहन निगम ने प्रयागराज, कानपुर सहित महोबा मार्ग की बसों को हटाया है।
विज्ञापन

बसों की किल्लत होना स्वाभाविक है। यहां कोई भी ऐसा मार्ग नहीं है, जिसमें बस न हों। - राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed