{"_id":"630bb1a90412865d510b7dd3","slug":"banda-throw-away-the-nutrition-given-to-children-and-pregnant-two-quintals-of-gram-and-porridge-wasted-in-two-months-banda-news-knp715145935","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बच्चों व गर्भवती को दिए जाने वाला पुष्टाहार फेंका, दो महीने में दो क्विंटल चने की दाल व दलिया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बच्चों व गर्भवती को दिए जाने वाला पुष्टाहार फेंका, दो महीने में दो क्विंटल चने की दाल व दलिया बर्बाद
विज्ञापन
तिंदवारी। कस्बे के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जर्जर गोदाम में रखा बच्चो, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिए जाने वाला पुष्टाहार खराब हो गया। शनिवार को कर्मचारियों ने गोदाम से करीब एक क्विंटल खराब दाल और दलिया के पैकेटों को बाहर फेंक दिया। इन पैकेटों में भरा दलिया और चने की दाल में भुंडा लग गया है। यह काली पड़कर सड़ गई है।
कस्बे के शिवविजय, राजकुमार, दिनेश, महेश, अशोक, राजेश, जयवीर सिंह का कहना है कि सीडीपीओ आती नहीं हैं। कर्मचारी मनमानी करते हैं। गोदाम जर्जर हालत में है। यहां रखा शेष पुष्टाहार भी खराब हो गया है। जुलाई माह में भी करीब एक क्विंटल दलिया और चने की दाल खराब हो गई थी। यदि इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में भेज दिया जाता तो गर्भवती व धात्री महिलाएं बीमार पड़ सकती थी।
बीडीओ रामकुमार वर्मा ने कहा कि लापरवाही पर सीडीपीओ और गोदाम प्रभारी के खिलाफ पत्र जारी कर शासन को सूचित किया गया है।