{"_id":"635d72f0b804fc455e4de710","slug":"banda-there-was-a-conspiracy-to-rob-the-omni-car-by-booking-banda-news-knp7255657162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : ओमनी कार को बुक कराकर लूटने की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : ओमनी कार को बुक कराकर लूटने की रची थी साजिश
विज्ञापन
फोटो 29 बीएनडीपी 12- मृतक आशुतोष पांडे (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां (बांदा)। आरोपियों ने कानपुर से कार बुक कराकर लूटने की साजिश रची थी। ड्राइवर ने कार लूटने का विरोध किया तो उसके गले और पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी।
बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव निवासी प्रेम द्विवेदी के दो भांजों कानपुर के चौबेपुर निवासी दीपक तिवारी और सुधीर तिवारी ने दयालपुरम नौबस्ता (कानपुर) से कार बुक कराई थी। कानपुर से कार नौबस्ता निवासी ड्राइवर आशुतोष पांडे (26) पुत्र रविंद्र पांडे बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव के लिए निकला था।
दतरौली गांव में जब कार लूटने लगे तो आशुतोष ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे मार डाला। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की विवेचना कानपुर के नौबस्ता थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि शव यमुना में बहाना था, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
बड़े भाई अंशुमन ने पुलिस को बताया कि भाई आशुतोष ड्राइवर था। पिता रविंद्र पांडे सिक्योरिटी गार्ड हैं। अंशुमन का आरोप है कि जिस वैन को लेकर दीपक और सुधीर यहां आए थे। उसमें एक महिला समेत छह अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में गाड़ी का कलर भी बदलवाया गया था। अंशुमान ने सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। चिल्ला पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह गौतम का कहना है कि शव बांदा जनपद में मिला है। इसलिए पोस्टमार्टम बांदा में कराया गया है। मृतक के परिजनों ने कानपुर के नौबस्ता थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसलिए विवेचना भी नौबस्ता पुलिस ही करेगी।